फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीएलएफ की एजेंट बन गई है हरियाणा सरकार'

Tue, 09 Oct 2012 07:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार और रियल स्टेट कंपनी डीएलएफ में गहरी सांठगांठ है। सच तो यह है कि हरियाणा सरकार डीएलएफ की एजेंट बन गई है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ धोखा करते हुए गुड़गांव में 50 एकड़ जमीन डीएलएफ को सेज (स्पेशल इकॉनोमिक जोन) बनाने के लिए दी। इस जमीन पर अस्पताल बनना था। उसी समय रॉबर्ट वाड्रा ने डीएलएफ में 50,000 शेयर खरीदे। सेज में रॉबर्ट वाड्रा 50 फीसदी के पार्टनर थे। हालांकि एक साल बाद रॉबर्ट वाड्रा ने सेज में से अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी।

केजरीवाल ने कहा कि डीएलएफ ने 85 करोड़ रुपये का लोन बिना ब्याज पर रॉबर्ट वाड्रा को दिए। केजरीवाल ने पूछा कि आखिर किस आधार पर इतनी बड़ी रकम बिना गारंटी के डीएलएफ ने वाड्रा को दिया? केजरीवाल ने वाड्रा के प्रति डीएलएफ की इस कृपादृष्टि पर सवाल खड़े किए। आखिर किस लाभ के लिए डीएलएफ ने रॉबर्ट वाड्रा को यह कर्ज दिया? इसके अलावा डीएलएफ ने कई फ्लैट बाजार कीमत से कम दाम पर रॉबर्ट वाड्रा को दिए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कानून को ताक पर रखकर 1700 करोड़ की 350 एकड़ जमीन डीएलएफ को दी। यह जमीन आम लोगों की थी। वहीं 'हुडा' की 75 एकड़ जमीन भी डीएलएफ को दी गई।

हालांकि कांग्रेस ने केजरीवाल को इन सारे आरोपों को निराधार बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि प्रचार पाने के लिए अरविंद ये सारे हथकंडे अपना रहे हैं। अरविंद के पास कोई सबूत है तो वे शिकायत क्यों नहीं करते? वे मीडिया के बजाय अदालत क्यों नहीं जाते?
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें