फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास शर्तों के साथ केजरीवाल को सभा की इजाजत

Sat, 27 Oct 2012 10:06 PM IST
फर्रुखाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार प्रशासन ने केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के गढ़ फर्रुखाबाद में अरविंद केजरीवाल को एक नवंबर को सभा करने की सशर्त इजाजत दे दी। शुक्रवार को आवास विकास परिषद ने लोहिया मैदान में रैली करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने के बाद अफसरों को झुकना पड़ा। प्रशासन ने 10 शर्तों के साथ परिषद मैदान में सभा की इजाजत दे दी है। शर्तों में कार्यक्रम के दौरान कोई भी अस्त्र शस्त्र साथ नहीं रखने, धर्म, जाति और संप्रदाय की भावनाओं को आहत करने वाले भाषण न देने, पोस्टर नहीं लगाने और नारेबाजी न करने आदि की बात कही गई है।

केजरीवाल ने डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के जरिए विकलांगों को उपकरण देने में गोलमाल का खुलासा किया था। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद इस ट्रस्ट की प्रमोटर हैं। इस मामले पर आईएसी और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


इस बीच आईएसी ने फर्रुखाबाद में एक नवंबर को केजरीवाल की सभा में विकलांग लाभार्थियों की सूची की सत्यापन रिपोर्ट के खुलासे का ऐलान कर दिया। आईएसी कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह ने 25 अक्तूबर को सभास्थल के लिए आवास विकास परिषद से लोहिया मैदान के लिए अनुमति मांगी। सीओ सिटी विनोद कुमार ने पहले संस्तुति दे दी थी पर आवास विकास परिषद आयुक्त पीवी जगमोहन ने सभा के लिए मना कर दिया। परिषद की मनाही के बाद प्रशासन ने भी रैली की इजाजत देने से इनकार कर दिया।

इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को आईएसी कार्यकर्ता फतेहगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। दोपहर करीब एक बजे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आईएसी सदस्यों को बुलाया और अनुमति पत्र सौंपा। पत्र में अधिशासी अभियंता अस्थाई निर्माण इकाई यूपी आवास विकास परिषद की ओर से अनापत्ति शनिवार को देना दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें