फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल ने कांग्रेस की मदद को बनाई पार्टी'

Wed, 03 Oct 2012 03:44 PM IST
कोयंबटूर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता पार्टी प्रमुख सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनावों में भ्रष्टाचार के खिलाफ वोटों को बांटने और कांग्रेस को मदद करने के मकसद से राजनीतिक पार्टी का गठन किया है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी पर लगे आरोपों पर चुप
स्वामी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे अब तक कांग्रेस के सदस्य के तौर पर काम करते रहे हैं और उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सहायता करने के लिए राजनीतिक पार्टी बनाई है।

सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस पार्टी
उन्होंने कहा कि अगले आम चुनावों में जनता के पास भ्रष्टाचार और आतंकवाद का मुद्दा मुख्य रुप से होगा। स्वामी ने दावा किया कि जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए वोट करेगी। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें