फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की नई पार्टी का ऐलान, 26 नवंबर को बताएंगे नाम

Wed, 03 Oct 2012 12:53 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को वैकल्पिक राजनीतिक पार्टी देने और मौजूदा व्यवस्था को पूरी तरह बदलने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए टीम केजरीवाल ने मंगलवार को नई पार्टी का ऐलान कर दिया। इस मौके पर पार्टी का वैचारिक दस्तावेज भी पेश किया गया। पंजीकरण संबंधी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद पार्टी के नाम का खुलासा 26 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


कांस्टीट्यूशन क्लब में करीब पांच सौ समर्थकों के सामने अरविंद केजरीवाल ने आगामी एजेंडे की चर्चा करने के साथ कई सवालों के जवाब दिए। केजरीवाल ने बताया कि 6 अक्तूबर को देश की दो बड़ी हस्तियों के भ्रष्टाचार का खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में अलग-अलग टीमें सत्ता व विपक्षी नेताओं के खिलाफ दस्तावेज जुटा रही हैं। तैयारी पूरी होने के बाद देश भर में पोल खोल अभियान चलेगा। इसके अलावा पार्टी बिजली-पानी की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ शीला सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि राजनीति में आने पर हमें सत्ता का लालची कहा जा रहा है। इस सोच को बदलने की जरूरत है। अरविंद ने कहा कि यह उनकी नहीं, आम लोगों की पार्टी होगी, जहां सारा फैसला जनता लेगी। उम्मीदवार जनता तय करेगी और कानून भी जनता की राय से तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें