उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का आम आदमी को न्याय दिलाने का तरीका सही नहीं है। वह अराजकतावादी हैं और उनसे पहले भी कई लोगों ने अराजकता फैलाकर सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हुए।
डॉ. कुरैशी शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली के उपराज्यपाल पर टिप्पणी कर उन्हें विवादों में घसीटा उससे तो यही लगता है कि उनको संविधान और संवैधानिक पदों की गरिमा का जरा भी ख्याल नहीं है।