फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को दान में मिले 12 करोड़

Sun, 29 Sep 2013 07:51 PM IST
एजेंसी/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि उसे अब तक राजनीतिक गतिविधियों के लिए दान स्वरूप 12 करोड़ रुपए से अधिक राशि मिल चुकी है।
विज्ञापन


आप के अनुसार पार्टी को रिक्शा वालों, व्यापारियों, एनआरआई सहित अन्य वर्गों की तरफ से दस रुपए से लाखों रुपए का दान मिला है। सभी चाहते हैं कि आप दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाए।

आप ने कहा कि बहुत से लोगों ने तो पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी को दान दिया है। पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए 20 करोड़ रुपए का दान एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


अन्य देशों से भी मिली है राशि

पार्टी को देश के नागरिकों से ही 6.20 करोड़ रुपए से अधिक राशि मिली है। जबकि शेष राशि अमेरिका, हांगकांग, कनाडा, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब में रहने वाले एनआरआई लोगों ने दी है।

आप के कार्यकर्ता ने कहा कि हमें प्रतिदिन सभी स्रोतों से लगभग दस लाख रुपए मिल रहे हैं। चुनाव में अभी थोड़ा समय है। लिहाजा हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें