फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम जुमले नहीं, काम करके दिखाते हैं'

Sun, 05 Apr 2015 11:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन '1031' को री-लॉन्च किया। गौरतलब है कि केजरीवाल ने इस हेल्पलाइन नंबर को अपनी 49 दिनों की पिछली सरकार के दौरान शुरू किया था।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हम जो कहते हैं वो करते हैं, हम जुमले नहीं करते। मैं अब जहां कहीं भी जाता हूं, लोग मेरी तरफ देखते हैं और अपना हाथ उठाकर कहते हैं भाई साहब बिजली का बिल आ गया। हम यहां पर अपना तीसरा वादा पूरा करने आए हैं।"
विज्ञापन

अपने वादों पर बोले केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, "अन्ना आंदोलन के दौरान हमारे अंदर भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का जज्बा था। अपनी 49 दिनों की सरकार के बाद भी हमें ऐसा करने का पूरा विश्वास था। लोगों के बिजली के बिल कम आए हैं और पानी के बिल भी अब आने वाले हैं। हमने पानी और बिजली से जुड़े मसलों पर वादा किया था।"

अरविंद ने यहां पर यह भी कहा कि अगर मनीष सिसौदिया कल को चोरी करते हैं तो वो मेरे कोई नहीं लगते उनको जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास इतना साहस है कि हम अपनी पार्टी के लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर सकते हैं। वहीं केजरीवाल ने स्टिंग पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "खूब स्टिंग करते हैं ये लोग, करने दो न, अगर गलत काम नहीं किया तो किससे डरना।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें