फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने मांगा कांग्रेस की रैली के खर्च का ब्यौरा

Mon, 05 Nov 2012 02:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की महारैली के खर्च का ब्यौरा मांगा है। केजरीवाल ने पूछा है कि कांग्रेस की महारैली के लिए स्पेशल ट्रेनें और बसें चलाई गईं, कांग्रेस को इन खर्चों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रैली में दावा किया है कि उसने आरटीआई का कानून पारित कराया तो उन्हें इसके तहत ही जनता के सामने अपने हिसाब का ब्यौरा रखना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव किरण महेश्वरी ने कांग्रेस की महारैली को आम जनता के प्रति संवेदनहीनता करार दिया है। माहेश्वरी ने कहा कि रैली में सभी वक्ताओं ने जनता को कड़े फैसले के लिए तैयार रहने को कहा लेकिन महंगाई और बेरोजगारी की किसी भी नेता को चिंता नहीं थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भाषणों में कोयला आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल घोटालों तथा 2 जी स्पेक्ट्रम पर चुप्पी बहुत कुछ कह रही है। गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस ने रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशाल रैली की थी। रैली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें