फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर से कजाकिस्तान की लड़की गिरफ्तार, मानव तस्करी का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर एसएसबी ने कजाकिस्तान (किर्गिस्तान) की एक लड़की को कार से दो लोगों के साथ हल्द्वानी जाते समय पकड़ लिया। लड़की पूछताछ के दौरान कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सकी। तीनों लोगों को कार समेत गौरीफंटा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया, पुलिस ने बाद में कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को छह अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों युवक बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने दूतावास को सूचना दे दी है। पहले बताया गया कि गाड़ी किसी ट्रेवल एजेंसी की है लेकिन बाद में कहा गया कि यह एक महिला की निजी गाड़ी है। इस प्रकरण को सैक्स रैकेट के लिए मानव तस्करी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारी अभी तफ्तीश पूरी न होने की बात कह कर पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं।

गौरीफंटा में एसएसबी ने एक कार में सवार एक विदेशी लड़की को दो लोगों के साथ देखा तो गाड़ी रोक ली। पूछताछ पर लड़की और उसके साथ जा रहे युवकों ने बताया कि लड़की का वीजा संजय नाम के व्यक्ति के पास है, जो कि नेपाल में रहता हैं।
विज्ञापन


संजय ने लड़कों को लड़की को हल्द्वानी में छोड़ने के लिए भेजा है। इस संबंध में एसपी अरविंद सेन ने बताया कि लड़की गैर कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करने की वजह नहीं बता पाई और न ही उसके साथ जा रहे वाहन चालक हरिचन्द्र  शर्मा उर्फ भूकन लाल निवासी शांति विहार थाना सुभाषनगर (बरेली) और सतेन्द्र मिश्र निवासी सिकलापुर फर्नीचर मंडी थाना बारादरी (बरेली) को अपने साथ लाने का कारण बता सकी।
विज्ञापन

गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी ने पकड़ा, तीनों भेजे जेल

जिस कारण थाना गौरीफंटा पुलिस ने एसएसबी कमांडर विवेक कुमार की तहरीर पर धारा विदेशी विषयक अधिनियम 1946, धारा 3 पासपोर्ट भारत में प्रवेश अधिनियम 1920 और धारा 120 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर चालान भेज दिया है। एसपी का कहना है कि कार निजी है या किसी ट्रैवल एजेंसी की यह विवेचना का विषय है।

इधर, एसएसबी के मुताबिक विदेशी युवती ने अपना नाम नतालिया (21) पता बिसेकी, कजाकिस्तान बताया है। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के साथ ही कजाक दूतावास को भी जानकारी कर दी है। तीनों का मेडिकल पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया है, जहां पर गौरीफंटा कोतवाल कृष्ण कुमार शर्मा, समरजीत सिंह, एसएसबी की एमसीपी पूनम राना सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

कजाकिस्तान निवासी युवती हिंदी बिल्कुल नहीं बोल पा रही है, उसकी भाषा कजाकिस्तान की है। इसके कारण बहुत कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसने जो भी जानकारी दी इशारों में या उसके साथ जा रहे युवकों ने दी। युवक भी ज्यादा कुछ नहीं बता सके। इससे इस राज पर पर्दा पड़ा हुआ है कि वह क्यों उसे हल्द्वानी ले जा रहे थे।

कहीं मानव तस्करी से तो नहीं जुड़े हैं तार
विदेशी युवती को क्यों लाया जा रहा था, इसके पीछे क्या राज है यह अभी सवालों के घेरे में ही लेकिन सूत्रों की माने तो यह मानव तस्करी से जुड़ा मामला है। अगर ऐसा है तो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक चिंता का विषय है।

नेपाल से पूर्व से ही हो रही मानव है तस्करी
नेपाल में गरीबी ज्यादा होने के कारण मानव तस्करी तो आम बात हो चुकी थी और इसको रोकने के लिए नेपाल की माइती संस्था ने आगे आकर कदम बढ़ाए थे, लेकिन अब मामला विदेश से जुड़ा है सूत्रों की खबरों से यह तो साफ हो रहा है कि कहीं न कहीं इस मामले में भी कुछ गड़बड़ है। अगर यह आशंका हकीकत में तब्दील होती हैं तो नेपाल के लिए एक बड़ा खतरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें