फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने नई फिल्म फितूर के रिलीज होने से पहले रविवार सुबह फतेहपुर सीकरी पहुंचकर हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में मत्था टेककर फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी।
अभिनेत्री हर बार की तरह इस बार भी सुबह लगभग साढ़े छह बजे दरगाह पहुंच गईं। वहां सज्जादानशीं रईस मियां चिश्ती की ओर से सैफ फरीदी चिश्ती ने उनका इस्तकबाल किया और दरगाह में जियारत करायी।
कैटरीना कैफ ने पिछली मुराद पूरी होने पर पहले बांधा गया धागा खोला और नईऱ् मुराद के लिए मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद वे दरगाह परिसर में कुछ समय के लिए रुकीं। बाद में जयपुर के लिए रवाना हो गईं।