कर्नाटक पीयूसी परीक्षा के परिणाम आज शाम जारी किए जाएंगे। कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी विभाग के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा के नतीजे सोमवार शाम को 5 बजे के बाद घोषित होंगे।
परीक्षा के नतीजे प्री-यूनिवर्सिटी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी अपने इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर जाकर भी परिणाम देख सकते हैं।
मार्च में कर्नाटक के 961 विभिन्न केंद्रों पर योजित द्वितीय पीयूसी परीक्षा में करीब 6 लाख 13 हजार परीक्षार्थी बैठे थे।