कर्नाटक में टीवी के माध्यम से एस्ट्रोलॉजी की जानकारी करने वाले जल्द ही इससे महरूम हो सकते हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार एस्ट्रोलॉजी पर आधारित टीवी शो पर जल्द ही रोक लगाने का विचार बना रही है।
सूत्रों के अनुसार सरकार का मानना है कि इन टीवी शो को देखकर लोगों में अंधविश्वास की भावना बढ़ती जा रही है। बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हर टीवी चैनल एस्ट्रोलॉजी आधारित शो प्रसारित कर रहा है।
हर कोई एस्ट्रोलॉजी शो देखकर अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाने में लग गया है, इससे मेरा घर भी अछूता नहीं रह गया है। अब समय आ गया है कि इस पर रोक लगायी जाए।