फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: भाजपा सरकार को राज्यपाल का अल्टीमेटम

Fri, 25 Jan 2013 03:19 PM IST
कर्नाटक/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कनार्टक में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनार्टक सरकार पर छाए संकट के बादलों के बीच राज्यपाल एचआर भारद्वाज ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर किसी भी वक्त प्रदेश सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, 'मैं पहले ही बजट सत्र के लिए 4 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुला चुका हूं। अगर मुझे लगा कि मौजूदा सरकार अल्पमत में है तो मैं सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश दूंगा।' राज्यपाल ने कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और विधायकों के इस्तीफे मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को कनार्टक जनता पार्टी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के साथ भाजपा सरकार के 13 विधायक विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को अपना इस्तीफा सौंपने गए थे। विधानसभा अध्यक्ष के राज्य में मौजूद नहीं होने के कारण विधायकों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल एचआर भारद्वाज को सौंप दिया था। येदियुरप्पा समर्थक उत्तेजित विधायकों ने इस्तीफा सौंपे जाने के अपने फैसले को लेकर पहले से सूचित करने के बावजूद बोपैया के अनुपस्थित रहने की शिकायत भी राज्यपाल से की।
विज्ञापन


विधायकों की शिकायत पर राज्यपाल ने शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखकर विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया की यात्रा का ब्यौरा मांगा है। वहीं गुरूवार को भाजपा के बागी विधायकों ने कहा था कि वे विधानसभा अध्यक्ष की बंगलूरू में मौजूदगी सुनिश्चित कराने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। इस बीच, बागी विधायकों ने बोपैया को अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से भेज दिया है और उनसे 27-28 जनवरी तक स्वीकार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें