फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले, कर्नाटक सरकार को काई खतरा नहीं

Mon, 28 Jan 2013 10:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया है कि कर्नाटक में भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है। राजनाथ सिंह ने ये बयान कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार से हुई मुलाकात के बाद दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को बीएस येदियुरप्पा के समर्थक 13 विधायकों के विधानसभा से इस्तीफा दिए जाने के ऐलान के बाद कर्नाटक की भाजपा सरकार पर अल्पमत में होने का खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज ने भी संकेत दिया है कि वे राज्य के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कह सकते हैं।  

भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने पहले ही बजट सत्र के लिए 4 फरवरी को विधानसभा की बैठक बुलाई है। राज्यपाल ने कहा कि अगर इस दौरान उन्हें लगा कि सरकार अल्पमत में है तो वे मुख्यमंत्री शेट्टार को सबसे पहले बहुमत साबित करने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद भी बहुमत में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष यदि विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाता है तो वे इसका सामना करेंगे और बहुमत सिद्घ करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें