फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री लैपटॉप, सस्ते चावल से वोट बटोरेगी भाजपा

Sat, 20 Apr 2013 12:34 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक की सत्ता पर दोबारा वापसी के लिए भाजपा ने शुक्रवार को जनता को आकर्षित करने को अपने घोषणा पत्र में कई लुभावनी योजनाओं का ऐलान किया।
विज्ञापन


पार्टी ने गरीबों को एक रुपये में 25 किलो चावल, छात्रों को फ्री लैपटॉप/टैबलेट देने का वादा किया है। प्रदेश में आगामी 5 मई को विधानसभा चुनाव के मतदान होना है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, प्रदेश भाजपा प्रमुख प्रह्लाद जोशी, पार्टी महासचिव एचएन अनंत कुमार और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
विज्ञापन


घोषणा पत्र में सभी को स्वच्छ पेयजल, बिना रुकावट के बिजली और कन्नड़ भाषा के स्कूलों में अच्छी और सही अंग्रेजी सिखाने की व्यवस्था करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अगले पांच सालों में राज्य के लाखों युवकों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने और रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

पार्टी ने घोषणा पत्र में सरकारी स्कूलों और कालेजों में मुफ्त इंटरनेट सेवाएं और वाई फाई उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

राज्य में बीपीएल वर्ग में आने वाले परिवारों के लिए जीवन बीमा और गांव स्तर पर फसल बीमा योजना शुरू करने की बात कही गई है।

पार्टी ने स्थानीय निकायों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का भी वादा किया है। चावल स्कीम का बचाव करते हुए जेटली ने कहा कि यह और छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध कराने का वादा लोकलुभावना घोषणा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें