फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मई को कर्नाटक में होंगे विधानसभा चुनाव

Wed, 20 Mar 2013 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तारिख की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि कर्नाटक में पांच मई को वोट डाले जाएंगे। आठ मई को वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


वीएस संपत ने कहा कि इस बार कर्नाटक में एक चरण में ही चुनाव होंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि इन चुनावों के लिए राज्य में कुल मिलाकर 50,446 चुनाव बूथ बनाए जाएंगे। मतदाताओं के घर पर वोटर स्लिप भेजी जाएगी, और चुनाव प्रचार की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच का काम 18 अप्रैल को होगा।

वीएस संपत ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी जबकि 20 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकते हैं।

फिलहाल कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व की सरकार है।

कर्नाटक में 225 विधानसभा सीटें हैं। इसमें 224 विधायक चुनाव प्रक्रिया के तहत विधानसभा पहुंचते हैं जबकि एक सदस्य नामित होते हैं। विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में राज्य विधानसभा में भाजपा 106 विधायक के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा कांग्रेस 73 जेडीएस 26 और निर्दलीय के सात विधायक हैं। जबकि 15 सीटें खाली है।

मालूम हो कि चुनाव के तारिख की घोषणा से पूर्व ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) ने कहा है कि वह 23 मार्च तक 150 प्रत्याशियों वाली पहली सूची जारी करेगी। वहीं कांग्रेस ने भी 224 सीटों के लिए 2,000 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें