फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पुलिस के हत्थे चढ़ा बंटी चोर

Thu, 24 Jan 2013 07:31 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस ने दिल्ली के देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बंटी तिरुवनंतपुरम में एक एनआरआई के घर से उसकी लग्जरी कार और अन्य कीमती सामान चुराने के बाद कर्नाटक भाग गया था। हालांकि केरल पुलिस को कर्नाटक पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


बंटी के कर्नाटक-तमिलनाडु बॉर्डर के पास होसुर में पुलिस के जाल में फंसने की खबर मिलने के बाद उसे हिरासत में लेने के लिए एक पुलिस टीम बंगलूरू रवाना हो गई थी। इसके बाद केरल के गृहमंत्री थिरुवंचूर राधाकृष्णन ने कहा था कि कर्नाटक पुलिस के सहयोग से केरल पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

मगर बाद में उन्होंने बताया कि केरल को अभी तक बंटी की गिरफ्तारी को लेकर कर्नाटक की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। देवेंद्र को पहले तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में देखा गया था, लेकिन उसने पुलिस को चकमा दे दिया और चुराई गई कार को वहीं छोड़कर एक टैक्सी से बंगलूरू की ओर रवाना हो गया।  
विज्ञापन


देशभर में दर्जनों मामलों में वांटेड बंटी चोर ने 21 जनवरी को एक एनआरआई के घर में सेंध लगाई थी और उसके घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार को ले उड़ा था। वह सर्विलांस कैमरे और सायरन जैसी उच्च तकनीक वाले सिक्योरिटी सिस्टम को तोड़कर घर में घुसने में सफल रहा था।
विज्ञापन


कौन है देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी
--उम्र: 39 साल।
--देशभर में दर्जनों मामलों में वांछित।
--अकेले दिल्ली में 300 से ज्यादा घर और 100 से ज्यादा शोरूम में कर चुका है चोरी।
--बॉलीवुड फिल्म ओए लकी, लकी ओए इसी सुपरचोर पर आधारित थी।
--बिग बॉस-4 (2010) में पहले ही दिन नियम तोड़ने के कारण बंटी चोर की विदाई हो गई थी।
--दिल्ली के लगभग हर पुलिस स्टेशन में बंटी चोर की तसवीर।

गिरफ्तारी :-
--2002 में जब दिल्ली पुलिस ने इसे पकड़ा था तब इसके पास से 4 करोड़ की चोरी का माल बरामद हुआ था।
--2010 में 3 साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर निकला।
--मार्च, 2011 में अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें