फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोयम दर्जे के नाटककार थे टैगोरः कर्नाड

Sat, 10 Nov 2012 10:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नामचीन रंगकर्मी गिरीश कर्नाड ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को दोयम दर्जे का नाटककार करार दिया है। कर्नाड ने कहा कि टैगोर जरूर महान कवि थे, लेकिन वे औसत और दोयम दर्जे के नाटककार थे। इससे पहले कर्नाड नोबेल पुरस्कार विजेता वीएस नॉयपाल की भी आलोचना कर चुके हैं।
विज्ञापन


कर्नाड ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था टैगोर को समकालीन बांग्ला थियेटर ने भी स्वीकार नहीं किया। पिछले 50 साल में भारत में मोहन राकेश, विजय तेंदुलकर समेत कई नाटककार पैदा हुए। ये लोग टैगोर से कहीं बेहतर थे। रईस परिवार से आने के कारण टैगोर की लेखनी कभी गरीबों के लिए नहीं उठी। यह बात उनके नाटकों में भी दिखती है। कर्नाड के इस बयान की बांग्ला लेखकों ने आलोचना की है।

इससे पहले कर्नाड ने मुंबई में एक साहित्य सम्मेलन के दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता वीएस नॉयपाल पर निशाना साधा था। कर्नाड का कहना था कि नायपॉल को भारतीय इतिहास में मुसलमानों के योगदान की जानकारी नहीं है। उन्होंने नायपाल को 'संगीत की कद्र न करने वाला' और समसामायिक विषयों पर 'एक गैरे भरोसेमंद' लेखक बताया था। नायपॉल को 2001 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें