सरकार कारगिल युद्ध के शहीदों के स्मारक के लिए जगह का चुनाव जल्द कर लेगी। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने इस युद्ध की 15वीं बरसी पर कहा कि शहीदों की याद में भव्य स्मारक निर्माण के लिए जगह का चुनाव जल्द कर लिया जाएगा।
1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध की 15वीं बरसी पर शहीदों को याद करने के बाद जेटली ने कहा कि वह जल्द ही इंडिया गेट परिसर के नजदीक प्रिंसेस पार्क इलाके का दौरा करेंगे और इस संबंध में उचित फैसला लेंगे। उनके साथ सभी सेना प्रमुख रहेंगे।
जेटली ने कहा कि देश में एक ऐसे युद्ध स्मारक की जरूरत है, जिस पर सभी शहीदों का नाम खुदा हो। प्रिंसेस पार्क में युद्ध स्मारक बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह सबसे अच्छी जगह होगी। यह संसद भवन के पास भी है।