कन्याकुमारी-बेंगलूरु एक्सप्रेस शुक्रवार तड़के सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ट्रेन की कई बोगियां पलट गई। यह घटना तमिलनाडु के सोमनयाकनपट्टी और पत्चुर स्टेशन के बीच हुआ।
पटरी से उतरने की वजह से ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। हालांकि, अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचावकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है।