आदर्श सोसाइटी घोटाले में मुख्य आरोपियों में से एक कन्हैयालाल गिडवानी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हर्ट में तकलीफ होने की शिकायत पर गिडवानी को शुक्रवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था।
पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। 64 वर्षीय पूर्व कांग्रेस विधायक गिडवानी विवादास्पद आदर्श सोसाइटी के प्रमुख प्रमोटर थे। वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे।
गौरतलब है कि गिडवानी को सीबीआई ने कोलाबा में आदर्श सोसाइटी घोटाले में मार्च 2011 में गिरफ्तार किया था। गिडवानी पर घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए वित्तीय सलाहकार जेके जगियासी को सवा करो़ड रुपए देने का आरोप था। उनकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने गिडवानी को पार्टी से निलंबित कर दिया था।