राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कल्याण सिंह गुरूवार को राजभवन में दोपहर बारह बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। कल्याण सिंह राजस्थान के बीसवें राज्यपाल होंगे।
कल्याण सिंह गुरूवार को प्रात: 8.50 बजे नई दिल्ली से राजकीय वायुयान द्वारा जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेगे। वे प्रात: 9.30 बजे जयपुर हवाई अड्डे से होटल खासाकोठी जाएंगे और वहां से दोपहर 11.55 बजे राज भवन आएंगे।