फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जा सकते हैं कल्याण सिंह!

Wed, 25 Jun 2014 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह जल्द राज्यपाल बनाए जा सकते हैं। संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले उन्हें इस पद पर बैठाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कल्याण सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

भाजपा और कल्याण सिंह के करीबियों के मुताबिक छह वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को पहले चरण में राज्यपाल की कुर्सी दी जा सकती है। इनमें मुरली मनोहर जोशी, लालजी टंडन, कल्याण सिंह प्रमुख हैं।

बजट सत्र से पहले मिल सकता है राज्यपाल पद

कल्याण सिंह को पहले उत्तराखंड का राज्यपाल बनाने के चर्चा थी। लेकिन वहां के राज्यपाल अजीज कुरैशी को सोमवार को ही उत्तराखंड के राज्यपाल रहते उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार देकर शपथ दिलाई गई है।

ऐसे में ये माना जा रहा है कि कुरैशी अभी जल्द नहीं बदले जाएंगे।

कल्याण सिंह के करीबियों का दावा है कि अगले एक-दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। ये संभावना है कि उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल बन सकते हैं कल्याण

दो दिन पहले बुलंदशहर आए कल्याण सिंह को एक होटल में कई भाजपाइयों ने सार्वजनिक तौर पर जल्द गवर्नर बनने की बधाई भी दे डाली थी। हालांकि उस समय कल्याण सिंह ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कल्याण सिंह को एटा से टिकट देने को तैयार थी, लेकिन उस समय उन्होंने अपनी जगह अपने बेटे राजू भैया को टिकट दिला दिया था।

उस समय टिकट छोड़ने पर पार्टी ने यही तर्क दिया था कि केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने पर उन्हें राज्यपाल बनाया जाएगा। इसीलिए उनके समर्थकों का कहना है कि बजट सत्र से पहले उनका राज्यपाल बनना तय है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें