फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यहां भी पनप रहे हैं कारगिल जैसे हालात'

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में कारगिल जैसे हालात पनप रहे हैं जिस पर ध्यान देना चाहिए। राज्य के एक मंत्री ने केंद्र सरकार को ये चेतावनी देते हुआ कहा कि विकास की कमी के कारण स्थानीय लोग यहां से पलायन कर रहे हैं जिसके कारण चीन को सीमा के भीतर हस्तक्षेप का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य और आदिवासी मामलों के मंत्री कालीखो पुल ने चीन से सटे सीमा इलाकों की गंभीर तस्वीर पेश करते हुए दावा किया कि जनसंख्या के आधार पर केंद्र द्वारा वित्तीय कोष दिए जाने का सिलसिला यहां विकास में बाधक बना।

वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कारगिल में घुसपैठ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जो कारगिल में हुआ वह अरुणाचल प्रदेश में भी हो सकता है। सीमा से सटे इलाके में रहने वाले लोग सुविधा न होने के कारण शहरों की ओर भाग रहे हैं।
विज्ञापन


ये स्थान खाली होते जा रहे हैं, जिसके कारण चीन को सीमा के अंदर आने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि राज्यों में जनसंख्या पर नियंत्रण किया जाना चाहिए लेकिन पैसे सबसे ज्यादा उसी राज्य को मिलते हैं जहां जनसंख्या सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे नहीं चल सकता। दिल्ली में लोग चौड़ी चौड़ी सड़कों, मेट्रो और अन्य सुविधाएं ले रहे हैं लेकिन हमारे राज्य के लोगों को चलने तक के लिए सड़कें नसीब नहीं हैं।
विज्ञापन

'नहीं हुई चीनी सैनिकों की घुसपैठ'

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों द्वारा हाल के दिनों में अरुणाचल में घुसपैठ की खबरों से इनकार किया।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले राजभवन के हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘यह आम घटना है कि दोनों ओर के सैनिक गलती से एक दूसरे की जमीन पर चले जाते हैं क्योंकि सीमा का कोई स्पष्ट निर्धारण नहीं है। कई बार तो चीन भारतीय सेना पर घुसपैठ का आरोप लगाता है।’

लगभग तीन महीने पहले सुबनश्री जिले के अपर टास्किंग इलाके में चीनी घुसपैठ के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि गश्ती के दौरान गलती से दोनों देशों के सैनिक इधर-उधर चले जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें