फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में दिखेगा कैलाश सत्यार्थी का नोबेल

Thu, 08 Jan 2015 11:11 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन देखने आने वाले लोगों को अब बाल मानवाधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पदक की झलक भी देखने को मिल सकेगी। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर अपना नोबेल पदक देश को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन


अब पदक को राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में रखा जाएगा, जिसे लोग देख सकेंगे। बीते 10 दिसंबर को सत्यार्थी को पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के साथ 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।

सत्यार्थी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने अपना नोबेल पदक प्रणब मुखर्जी को सौंपा।  इस मौके पर सत्यार्थी ने कहा कि सभी की निगाहें भारत पर हैं। ऐसे में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस दौरान उन्होंने 14 साल से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए सांसदों से जल्द एक कानून पारित करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें