फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौब झाड़ने के लिए छत पर बांध लिया शेर

Mon, 10 Jun 2013 11:11 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
काबुल के रईसों के पास रौब झाड़ने के लिए कई तरीके हैं। हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, संगमरमर से सजा मैंशन, लंबी-चमचमाती एसयूवी और न जाने क्या-क्या।
विज्ञापन


लेकिन एक शख्स ने अपनी लाइफस्टाइल को औरों से खास बनाते हुए एक नायाब पेट खरीदकर छत पर बांध लिया है।

42 वर्षीय मोहम्मद शफीक को अपने गुर्राते पेट जानवर पर गर्व है, जो मध्य काबुल के पॉश रेजिडेंशियल इलाके में उनके लंबे-चौड़े घर की छत पर बंधा हुआ उनकी शानो-शौकत में इजाफा कर रहा है। इस नायाब पेट की कीमत 20 हजार डॉलर है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले शफीक ने बताया, 'एक दोस्त ने बताया कि कंधार में उसके पास एक शेर है और वह मुझे बेचना चाहता है। उसे पता था कि मैं कुत्तों और पंछियों से मोहब्बत करता हूं, लेकिन यह कुछ उम्मीद से ज्यादा रहा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने इससे पहले शेरों को टेलीविजन या चिड़ियाघर में देखा है, लेकिन इतना करीब से कभी नहीं। इसलिए मैंने बिना किसी हिचकिचाहट के इसे खरीदने पर रजामंदी दे दी।' इस शेर का अभी नाम नहीं रखा गया है और न ही इसे जंजीर से बांधा गया है।

शफीक के मुताबिक उन्होंने 1000 डॉलर प्रतिमाह की तनख्वाह पर एक केयरटेकर रखा है, जो शेर के लिए रोज कसाई से ताजा मांस लाता है और इसके अलावा नियमित जांच के लिए वह वेट डॉक्टर पर भी खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें