फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच टूटने से ज्योतिरादित्य सिंधिया चोटिल

Sat, 14 Feb 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से चोटिल हो गए। दुर्घटना में स्थानीय विधायक व पांच कांग्रेस कार्यकर्ता भी घायल हो गए।
विज्ञापन


पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया शुक्रवार को अपने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के बदरवास क्षेत्र में स्थानीय विधायक राम सिंह यादव के साथ वालीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में पुरस्कार वितरण के लिए पहुंचे थे। सिंधिया के पहुंचते ही मंच पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए।

मंच अधिक लोगों की क्षमता सहन नहीं कर पाने के कारण धराशायी हो गया। मंच पर मौजूद कांग्रेसियों ने सांसद सिंधिया को संभालने की काफी कोशिश की। बावजूद इसके सिंधिया की उंगली में चोट लग गई और उनका कुर्ता फट गया। वहीं, मंच पर मौजूद विधायक राम सिंह यादव पीठ के बल पर गिरे, जिससे वह घायल हो गए। मंच गिरने से 5 अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें