फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुंदाल ही है 26/11 हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी

Sun, 07 Oct 2012 08:06 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस जल्द ही 26/11 आतंकी हमले मामले में जल्द ही एक पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी। इसमें लश्कर ए ताइबा के आतंकी सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल को हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी बताया गया है क्योंकि उसे पाकिस्तानी आकाओं ने चार महीने पहले ही इस आतंकी हमले के बारे में बता दिया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोप पत्र के 15 दिनों के अंदर दाखिल किए जाने की उम्मीद है। इसमें जांचकर्ताओं इसका उल्लेख करेंगे कि बीड निवासी जुंदाल ने 26/11 को मुंबई को दहलाने वाले आतंकियों अजमल कसाब और अन्य नौ को हिंदी सिखाने का काम सौंपा गया था। आतंकियों ने हिंदी हमले के वक्त सुरक्षाकर्मियों का ध्यान भटकाने के लिए सीखी थी।

आरोप पत्र में हाई सिक्योरिटी वाली आर्थर रोड जेल में कसाब और जुंदाल की आमने सामने हुई बातचीत का भी खुलासा होगा। मुंबई हमले के एकमात्र जीवित गिरफ्तार आतंकी कसाब को यहीं पर कैद रखा गया है। मुंबई आतंकी हमले में लश्कर ए ताइबा की संलिप्तता संबंधी जुंदाल के कबूलनामे को भी शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरक आरोप पत्र को 20 अक्तूबर तक दाखिल कर दिया जाएगा। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें इसका भी उल्लेख किया जाएगा कि 30 वर्षीय जुंदाल ने दुनिया भर में रोंगटे खड़े कर देने वाले आतंकी हमले के दौरान कराची के कंट्रोल रूम से मुंबई स्थित यहूदी प्रार्थना घर नरीमन हाउस में छिपे दो आतंकियों को कैसे निर्देश दिए थे। खुफिया एजेंसियों ने उनकी आवाज पकड़ी थी। जुंदाल की आवाज का नमूना हमले के दौरान पकड़ी गई आवाज से मिलान के लिए भेजा गया है लेकिन फोरेंसिक लैब से अभी इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है।

आरोप पत्र में इसका भी जिक्र होगा कि जुंदाल समेत आतंकियों के एक गुट को लश्कर के आकाओं ने अगस्त 2008 में ही 26/11 हमले के बारे में बता दिया था। इसके लिए हर व्यक्ति को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। महाराष्ट्र के बीड जिला निवासी जुंदाल को मुंबई पुलिस ने उसे 21 जुलाई को मुंबई आतंकी हमले मामले में दिल्ली से यहां लाए जाने के बाद हिरासत में लिया था।

लश्कर आतंकी को इस साल जून में सऊदी अरब से प्रत्यर्पित किया गया था। कसाब और नौ अन्य आतंकियों के मुंबई पर किए गए हमले में 166 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें