अयोध्या के रामलला में जाने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं मुहैया कराने संबंधित याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। अब नई पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी।
मोहम्मद हासिम द्वारा दाखिल इस याचिका पर सोमवार को न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ केसमक्ष सुनवाई होनी थी। लेकिन न्यायमूर्ति यूयू ललित ने इस मामले को खुद को अलग करने का निर्णय लिया। हालांकि उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया।