दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक में राहुल गांधी का भाषण पूरा भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर कमेंट्स की बौछार होने लगी।
भाषण के खत्म होने से पहले तक एआईसीसी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इसी के साथ राहुल गांधी पर मजेदार ट्वीट्स किए जाने लगे।
राहुल गांधी के भाषण की एक-एक बात को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।
पढ़िए ट्विटर पर आईं राहुल गांधी को लेकर कुछ बेहद मजेदार प्रतिक्रियाएं।
YoYo Diggy Singh @diggyleaks
बीजेपी गंजो को कंघी बेचती है 'आप' गंजों के बाल काटती है। पर कांग्रेस लोगों को गंजा करती है फिर उन्हें हेयर सिक्योरिटी बिल देती है।
IRFAN IQBAL @_GheTa 8m
राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी की भावनाओं का ख्याल रखने के लिए बधाई। भाषण से ऐसा लगा जैसे राहुल भी वही चाहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत!
Chakravarty Sulibele @astitvam
राहुल गांधी को सिलेंडर की क्या जरूरत है जबकि वो खुद ही गैस से भरपूर हैं।
Gautam Trivedi @Gotham3 33m
मुझे फर्क नहीं पड़ता कि ग्लास आधा भरा है या आधा खाली, मुझे तो मेरा कमरा महिलाओं से आधा भरा चाहिए।
हानिकारक (अब 3D में) @jaltaa_cigar
आज की कांग्रेस पार्टी नहीं एक शौच(सोच) हैं।
Sweta puri @Jal_Kukdi
अगर BJP गंजों को कंघे बेचती है और AAP गंजों के हेयर कट करवा रही है तो.. कांग्रेस अंधों को आईने और बहरों को रेडियो बेच रही है।
फेसबुक पर आए कुछ कमेंट्स
Saurabh Dwivedi
शुक्रिया राहुल गांधी ये बताने के लिए कि कृष्ण, कौरव-पांडव, सम्राट अशोक, अकबर, गुरु नानक सब कांग्रेसी थे. अब कछु कहिबे नाहीं...
Amrit Singh
राहुल गांधी का आज का भाषण बिल्कुल वैसा ही है जैसे किसी हॉलीवुड फिल्म में जोशीला हीरो देश के सैनिकों को तब संबोधित करता है, जब पृथ्वी पर एलियन्स का अटैक हो जाता है।
Bharat Singh Diwakar
जनता का पैसा जनता के खाते में पहुंचाया और नेताओ का स्विस बैंक में-राहुल गांधी
Ritesh Verma
बाबा के भाषण से बाकी कुछ हो या न हो लेकिन सबसे योग्य वर की सूची में वो फिर सलमान के ऊपर पहुंच जाएंगे.
Nitin Thakur
मुझे भी आज राहुल बाबा छोटा मोदी टाइप लगा!
Manish agrawal
जिस दवाई से गर्म किए गए थे अब कोई उन्हें ठंडी करने वाली भी दे दो। इंजन भभक रहा है।
फेसबुक पर सोनिया गांधी का चुटकुला
Niranjan dubey
सोनिया गांधी का भाषण सुनने और "समझने" के लिए आपके पास इन शब्दों की लिस्ट होनी अतिआवश्यक है --- जनहित मे जारी
(अगर लिस्ट नहीं भी होगी तो आप हंस कर भी सोनिया जी का भाषण सिर्फ सुन सकते हैं )
चातिसघर = छत्तीसगढ़
नर - मादा = नर्मदा
सीको = सिक्खों
माद्ध्य प्रदिश = मध्यप्रदेश
सिरप = सिर्फ
भून अत्या = भ्रूण हत्या
बजे से = वजह से
पराज = फर्ज़
किलाप = खिलाफ़
गिलोत = गेहलोत
नेता गन = नेता गण
कुशी = ख़ुशी
मशुर = मशहूर
चेतो = क्षेत्रो
लाब = लाभ
संस्तव = संस्थाओ
स्वाम सयता समु = स्वयं सहायता समूह
आतिक संस्तव = आर्थिक संस्था
पाबावी = प्रभावी