फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो आठ महीने पहले ही खुदकुशी कर लेती जिया

Wed, 05 Jun 2013 08:06 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान अब हमारे बीच नहीं है। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिया ने आत्महत्या का प्रयास 8 महीने पहले भी किया था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिया ने नशे की हालत में पहले भी कलाई काटकर जान देने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने यह भी कहा था कि उसके बेडरूम में आयुर्वेदिक नींद की गोलियों का पैकेट मिला था।

हालांकि अभी तक जिया के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन उसके प्रेमी सूरज पंचोली से झगड़ा इसका एक कारण माना जा रहा है।

उधर जिया का बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने पुलिस को बताया था कि जिया पिछले तीन साल से फिल्म का ऑफर नहीं मिलने अपसेट थी। पहली बार खुदकुशी की कोशिश इस वजह से की थी।
विज्ञापन


जिया के एक्स बॉयफ्रेंड की हो गई थी सगाई

जिया खान का कैरियर भले ही छोटा-सा रहा, लेकिन उनके अफेयर्स की चर्चा खूब हुई। पुलिस जिया की आत्महत्या की जांच तमाम एंगल से कर रही है।

‘नि:शब्द’ से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली जिया खान का नाम उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भी अफेयर हुआ था।

जिया को उनके साथ कुछ पार्टियों में भी देखा गया था। खबर है कि प्रिंस लक्ष्य राज की सगाई मुंबई में बीती 13 मई को हुई थी।

उड़ीसा के राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं निवृति कुमारी देव से उनकी सगाई हुई है। इस सगाई में जिया ने शिरकत नहीं की थी।

जिया के अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड

मुंबई में मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान को मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार ‘सुपुर्द ए खाक’ किया गया। जिया के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन


रितेश देशमुख, प्रेम चोपड़ा, आदित्य पंचोली, सूरज पंचोली, उर्वशी ढोलकिया, रंजीत, किरण राव, आमिर खान की माँ आदि कई लोगों ने जिया को आखिरी विदाई दी।

अंतिम यात्रा से पहले जिया के बॉयफ्रेड सूरज पंचोली वहां अपने पिता आदित्य पंचोली के साथ पहुंचे। जिया का शव देखने के बाद सूरज पंचोली खुद पर काबू नहीं रख सके और घर से बाहर निकलते ही फूट-फूट कर रो पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें