फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान की एक और प्रशंसक ने दी जान

Mon, 10 Jun 2013 01:01 AM IST
भुज/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत से सदमे में आई उनकी एक और प्रशंसक ने अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, कच्छ जिले में बीते शुक्रवार को जेसिका मकवाना नामक 13 वर्षीय एक लड़की पंखे से लटकी पाई गई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वह जिया खान की प्रशंसक थी और इस बॉलीवुड अभिनेत्री से उसका चेहरा भी मिलता था। जब से जेसिका ने उनकी आत्महत्या की खबर सुनी थी, तब से वह सदमे में थी। उसके कमरे से जिया खान को लिखे 20 खत भी बरामद हुए, जिसे उसने कभी पोस्ट नहीं किया था।

हैरान करने वाली एक बात यह भी है कि इससे पहले जेसिका के पिता नरसिंह मकवाना ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता देव आनंद की मौत के दो दिन बाद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिया खान की मौत के 24 घंटे बाद ही राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में उनके एक किशोर प्रशंसक ने अपनी जान दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें