फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे जेठमलानी

Thu, 08 Nov 2012 09:40 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं व नेताओं को आगाह किया था कि पार्टी के आंतरिक मामलों को मीडिया में नहीं ले जाएं, लेकिन राम जेठमलानी ने लगातार दूसरे दिन भी गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। उन्होंने कहा तक भाजपा जो भी फैसला करे, वे पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो वे अकेले भी लड़ेंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि वे भाजपा से इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन


आगाह करने के बावजूद पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोले सांसद राम जेठमलानी व उनके पुत्र महेश जेठमलानी के खिलाफ भाजपा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने कहा कि इस मामले को पार्टी की अनुशासन समिति के पास भेजा जाएगा।

गडकरी का समर्थन दोहराते हुए नड्डा ने कहा कि पूरी भाजपा पार्टी अध्यक्ष के साथ खड़ी है। पार्टी का मानना है कि गडकरी को लेकर जो कुछ दिखाने का प्रयास किया गया वह राजनीति से प्रेरित था। कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस को रॉबर्ट बाड्रा, टूजी, कोलगेट जैसे मुद्दों पर देश को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें