फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: जींस, टीशर्ट और स्लीवलेस पहनने पर रोक

Wed, 25 Mar 2015 09:27 AM IST
एजेंसी/पणजी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा सरकार के कला और संस्कृति विभाग ने मर्यादा बनाए रखने के लिए अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाइम के दौरान स्लीवलेस कपड़े, जींस, टीशर्ट और मल्टी पॉकेट पैंट पहनने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


यह जानकारी राज्य के कला और संस्कृति मंत्री दयानंद मांडरेकर ने विधानसभा सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में दी। उन्होंने सदन में बताया कि विभाग के निदेशक की ओर से कर्मचारियों को केवल फॉर्मल कपड़े ही पहन कर आने का आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी गोवा के नेता महिलाओं के कपडों पर उंगली उठाने के चलते विवादों में रह चुके हैं। एक नेताजी ने तो महिलाओं की छोटी ड्रेस पहनने पर आपत्ति जता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें