फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू के चार बागी विधायक अयोग्य घोषित

Sat, 01 Nov 2014 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल (यू) के चार विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में बिहार विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने इन्हें पूर्व विधायक का दर्जा देने से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


अयोग्य घोषित विधायकों में बाढ़ से विधायक ग्यानू, छतरपुर से नीरज सिंह बबलू, महुआ से रवींद्र राय और घोसी से विधायक राहुल शर्मा शामिल हैं। इन पर जून में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी के बागी उम्मीदवारों अनिल शर्मा और साबीर अली के प्रस्तावक और पोलिंग एजेंट के रूप में काम करने का आरोप था।

अयोग्य घोषित विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को असंवैधानिक करार दिया है और हाईकोर्ट जाने की बात कही है। विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जदयू के चार अन्य विधायकों को भी 22 नवंबर को हाजिर होने को कहा है। इस विधायकों में पूनम देवी, अजीत कुमार, सुरेश चंचल और राजू कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें