फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझी के बाद जेडीयू के एक और नेता के बेतुके बोल

Fri, 21 Nov 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को उनकी पार्टी जद (यू) ने चुप रहने की नसीहत दे दी है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि मांझी ऐसे बयान नहीं दे जिससे पार्टी का नुकसान हो। शरद यादव ने औरंगाबाद में कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बयान जदयू का बयान नहीं है। बयान उनकी व्यक्तिगत सोच है इसलिए उनके बयान को बहुत ज्यादा अर्थों में नहीं देखा जाए।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने भी माना है कि मांझी के बयानों से पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मांझी को सरकार चलाने का जिम्मा सौंपा है, लेकिन वो इतिहास बताने में लगे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। उम्मीद है कि मांझी अब ऐसा बयान नहीं देंगे जिससे पार्टी की साख गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बांका में राज्य के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के संबंध में विवादित बयान दे दिया जो गठबंधन में शामिल कांग्रेस को नागवार गुजर सकती है। उन्होंने राहुल गांधी को छोटा और बौना नेता कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें