फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जयललिता बनेंगी देश की अगली प्रधानमंत्री'

Sat, 14 Dec 2013 02:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राजनीति किस ओर करवट लेगी कहना मुश्किल है लेकिन अभी से ही प्रधानमंत्री बनने और बनाने की कसरत शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'देश का अगला प्रधानमंत्री दक्षिण भारत से ही होगा। मेरा दिल कहता है भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है और अन्नाद्रमुक प्रमुख व तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता प्रधानमंत्री बन सकती हैं।'

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'यदि प्रधानमंत्री पद के लिए जयललिता के पक्ष में माहौल बनता है तो मैं पूरी तरह से जयललिता की उम्मीदवारी का समर्थन करूंगा।'

पढ़ें, सेमीफाइनल में हार के बाद राहुल ने दिया 'नया मंत्र'

इधर जयललिता ने भी अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस लें। यदि उन्हें अपने नेता को 'बड़े रोल' में देखना है तो तमिलनाडु में पार्टी की बड़ी जीत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी हलचलों के बीच अन्नाद्रमुक ने अभी तक भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए में शामिल होने को लेकर अपनी राय जाहिर नहीं की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार प्रदर्शन पर देवगौड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। आम लोग कांग्रेस की नीतियों से बुरी तरह परेशान है। कांग्रेस को हराकर जनता ने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें