फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता ने दिया मोदी को बड़ा झटका, कांग्रेस की खिली बांछें

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता ने पार्टी नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद के मलयसामी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में मीडिया के सामने उन्होंने भाजपा के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन पर आश्वासन जताते हुए मोदी को जयललिता का ‘अच्छा दोस्त’ बताया था।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा है कि पार्टी के नियमों व सिद्धांतों का उल्लंघन करने की वजह से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने पार्टी का नाम खराब किया है।

मोदी अम्मा को नजरअंदाज नहीं करेंगे

मलयसामी ने यह भी कहा था कि परिणामों की घोषणा होने के बाद अन्नाद्रमुक मोदी सरकार में अहम भूमिका अदा करेगी।

अब तक अपने राजनीतिक रुख का खुलासा नहीं करने वाली जयललिता ने बुधवार को कहा था कि जब तक चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं होती, वह कुछ नहीं कहेंगी।

जबकि मलयसामी ने बयान दिया था कि मोदी अम्मा को नजरअंदाज नहीं करेंगे और वह उनके अच्छे दोस्त भी हैं, इस वजह से दोनों पार्टियों में गठबंधन हो सकता है।

मलयसामी 1999 में अन्नाद्रमुक में शामिल होने से पहले राज्य चुनाव आयुक्त थे। वह पार्टी के दक्षिण चेन्नई उत्तरी जिले से संबंध रखते थे।
विज्ञापन

समर्थन देने पर DMK का इनकार

तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए डीएमके ने साफ कर दिया है कि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को समर्थन नहीं करेंगे।

पार्टी का कहना है कि 2002 के गुजरात दंगों के मद्देनजर वे मोदी का साथ नहीं दे सकते। पार्टी प्रवक्ता टीकेएस इलानगोवन ने कहा, ‘हमारे साथ अल्पसंख्यकों का समर्थन है और मोदी पर 2002 दंगों का ‘दाग’ है।

इसलिए हम एनडीए को समर्थन नहीं दे सकते क्योंकि यह हमारे राज्य के हित में नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि मोदी का समर्थन देने का फैसला बेहद ‘मुश्किल’ होगा क्योंकि हमने हमेशा ही केंद्र में धर्मनिरपेक्ष सरकार का समर्थन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें