फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की पत्नी ने फिर से दाखिल की आरटीआई

Mon, 04 May 2015 12:13 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी ने अपने सिक्यूरिटी कवर से जुड़ी जानकारी के लिए दूसरी बार आरटीआई आवेदन दाखिल किया है। चार महीने पहले उन्हें इस तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन


जशोदाबेन ने अपने वकील संदीप मोदी के साथ शनिवार को गांधीनगर में राज्य सूचना आयुक्त के कार्यालय में दूसरी बार आवेदन दिया।

नवंबर 2014 को जशोदाबेन ने मेहसाणा पुलिस को अर्जी दाखिल कर उन्हें मुहैया कराए गए सुरक्षा कवर के बारे में स्पष्ट जानकारी मांगी थी।

उन्होंने पूछा था कि वह किस तरह और कितनी सुरक्षा की हकदार हैं। जशोदाबेन ने इस संबंध में सरकार की ओर से उन्हें प्रोटोकोल के हिसाब से दी गई सुरक्षा के बारे में जारी आदेश की प्रामाणिक प्रति भी मांगी है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री की पत्नी को दिए जाने वाले सुरक्षा कवर से संबंधित कानून और इस बारे में संविधान के प्रावधानों की जानकारी भी मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें