फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायसवाल की मुश्किलें बढ़ी, अदालत में याचिका दायर

Wed, 03 Oct 2012 05:56 PM IST
कानपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस मामले में जायसवाल के खिलाफ कानपुर की सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कानपुर के रंजय सिंह की इस याचिका पर सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि किदवई नगर स्थित केके गर्ल्स कॉलेज में कवि सम्मेलन में श्रीप्रकाश जायसवाल बोले-‘...चाहता था कि एक-दो घंटे का समय पास हो जाए, पास हो गया। और इसका नतीजा भी अच्छा रहा कि भारत जीत गया (टी-20 मैच) और लोग उत्साहित हैं। कवि और शायर भी उत्साहित हैं। नई-नई जीत और नई-नई शादी, दोनों का अलग-अलग महत्व होता है। जैसे-जैसे समय बीतता है, जीत पुरानी होती जाएगी। जैसे-जैसे समय बीतता है पत्नी पुरानी हो जाती है, क्यों अंबर जी-फिर वो मजा नहीं रहता है।’

हालांकि बाद में जायसवाल ने सफाई दी कि उनकी बात भारत-पाकिस्तान की जीत के संदर्भ में कही गई थी, जबकि इसे संदर्भ को हटाकर दिखाया गया। इसके चलते विवाद पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं का अपमान के बारे में सपने में नहीं सोच सकते। उनकी बात को कांट छांट कर दिखाया गया। अगर फिर भी किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें