फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मंत्री पद से हटाने पर खुश हुए थे उद्योगपति:जयराम रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि जब उन्हें पर्यावरण मंत्रालय से हटा दिया गया था तो नरेंद्र मोदी के एक उद्योगपति मित्र बेहद खुश हुए थे।
विज्ञापन


रमेश को मनमोहन सिंह सरकार में पर्यावरण मंत्री के पद से हटा दिया गया था। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था। रमेश शुक्रवार को बीबीसी हिंदी के गूगल हैंग आउट में बात कर रहे थे।

उन्होंने उन दिनों को याद करते हुए कहा, “किसी का नाम लेना उचित नहीं होगा, पर मुझे पर्यावरण मंत्रालय से हटाया गया तो मोदी के एक उद्योगपति मित्र बहुत खुश हुए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खनन उद्योग में काफी निवेश किया है। उन्होंने गुजरात में भी काफी निवेश किया है।”
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'कई उद्योग समूह दोहरी मानसिकता अपनाते हैं'

अदानी समूह के मालिक गौतम अदानी नरेंद्र मोदी के नज़दीकी समझे जाते हैं। उन्होंने ही ऑस्ट्रेलिया के खनन उद्योग में निवेश किया है और वहां कोयला खदान विकसित करने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। अदानी ने गुजरात में भी निवेश किया है।

रमेश ने उस उद्योग समूह पर हमला करते हुए कहा कि कई उद्योग समूह दोहरी मानसिकता अपनाते हैं। वे विदेशों में पर्यावरण से जुड़े तमाम-निर्देशों का पालन करते हैं, पर अपने देश में सभी नियम-क़ानूनों की धज्जियां उड़ते रहते हैं।

उन्होंने कहा, “यह उद्योग समूह जब ऑस्ट्रेलिया गया तो उसने वहां पर्यावरण से जुड़ी 36 शर्तों को तुरंत मान लिया और सबका पालन किया। पर भारत में उसी समूह ने इससे भी आसान शर्तों को नहीं माना। ऐसा नहीं चल सकता है।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें