फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनोखे जीव' को देखने उमड़ पड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर का चिड़ियाघर इन दिनों दर्शकों और पर्यटकों की भीड़ से गुलजार है। लोग इतनी ज्यादा तादाद में आ रहे हैं कि चिड़ियाघर की आमदनी भी 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


ईटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 15-20 दिनों से एक अफवाह फैली हुई है कि चिड़ियाघर में कोई अनोखा जानवर आया हुआ है। इसी जानवर को देखने के लिए भीड़ यहां पहुंच रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी अफवाह है कि एक महिला जिसका सिर सूअर का है वह चिड़ियाघर में है। इस अफवाह के पीछे एक श्राप की कहानी है जिसमें एक सास ने अपनी बहू को श्राप दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है चिड़ियाघर प्रशासन का?

अफवाह ऐसी फैली कि लोग दूर दूर से यहां पहुंचने लगे और उस विचित्र जानवर रूपी महिला की तलाश करने लगे। उन्हें चिड़ियाघर प्रशासन ने समझाया भी लेकिन वह नाकाम रहे।

चिड़ियाघर के डॉक्टर अरविंद माथुर के मुताबिक लोग दूर-दूर से आए और उनको निराशा मिली। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार लोगों को समझा रहा है कि पहले तो ऐसा होना नामुमकिन है और दूसरा ये कि यहां ऐसा कोई जानवर नहीं है।

लेकिन भीड़ भला किसके समझाने पर समझती है? लोगों का आना लगातार जारी है और साथ ही जारी है उनकी खोज लेकिन इस भीड़ ने जयपुर चिड़ियाघर की आमदनी ज़रूर बढ़ा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें