फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उद्योग घरानों के दबाव में हटाए गए जयपाल रेड्डी'

Mon, 29 Oct 2012 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही केंद्र सरकार एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि जयपाल रेड्डी को उद्योग घरानों के दबाव में पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाया गया है। केजरीवाल ने रेड्डी का पक्ष लेते हुए कहा क्या सरकार ने ईमानदार रेड्डी को पद से उद्योग घरानों को खुश करने के लिए हटाया?
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा केबिनेट में यह फेरबदल म्यूजिकल चेयर की तरह है। इसमें भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के साथ तरक्की भी दी गई है। क्या सलमान खुर्शीद को इसलिए विदेश मंत्री बना दिया गया कि वे कानून मंत्री के रूप में असफल रहे या फिर बतौर कानून मंत्री उन्होंने इतना अच्छा काम किया कि प्रमोशन दे दिया गया?

गौरतलब है कि जयपाल रेड्डी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से हटाकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय सौंपा गया है। उनके स्थान पर वीरप्पा मोइली को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सौंपा गया है। जयपाल रेड्डी ने नए मंत्री के तौर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार अभी तक नहीं संभाला है। इसके अलावा जयपाल रेड्डी सोमवार को अपने मंत्रालय का चार्ज नए मंत्री वीरप्पा मोइली को देने नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह अपने तबादले से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें