फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठी जगेंद्र की पत्नी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति जगेंद्र सिंह की हत्या में आरोपी राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बर्खास्तगी समेत चार मांगों को लेकर परिवार के लोगों द्वारा दिए जा रहे धरने के दूसरे दिन जगेंद्र सिंह की पत्नी सुमन सिंह की हालत बिगड़ गई। मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले दिन भर नेताओं का जमावड़ा रहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी संग पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने धरना स्थल पर परिवार के लोगों से बात करके उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया। इसी प्रकरण के चलते सपा से निष्कासित पूर्व विधायक और राममूर्ति के विरोधी देवेंद्र पाल सिंह भी परिवार वालों के साथ धरने पर बैठ गए।

वहीं कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष शारदा थापा और भाजपा की रागिनी सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हो गईं। भारी भीड़ के बीच दिन भर सरकार और राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी का क्रम चलता रहा, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारे लगे। इस बीच डीएम और एसपी ने खुटार पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की और सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर ही बेहोश होकर गिरी जगेंद्र की पत्नी

गौरतलब है कि जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में अब तक राममूर्ति सिंह के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिवार वालों ने रविवार से घर के पास धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उनकी मांग मुआवजा देने व जगेंद्र के दोनों बेटों को नौकरी देने की बई है।

सोमवार को दूसरे दिन धरने पर बैठी जगेंद्र की पत्नी सुमन सिंह की हालत देर शाम अचानक बिगड़ गई। वह धरना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। सुमन की हालत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों ने हड़कंप मच गया।

एसडीएम लालबहादुर ने मामले की जानकारी तुरंत सीएमओ को दी। सीएमओ के निर्देश पर खुटार के सरकारी अस्पताल से फार्मासिस्ट अखिलेश सिंह आदि मौके पर पहुंचे और सुमन के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें दवाएं आदि देकर ग्लूकोज लगाया गया है। अखिलेश सिंह का कहना है कि कई दिन से भोजन नहीं करने के कारण ब्लड प्रेशर लो होने के कारण कमजोरी और घबराहट के लक्षणों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर जमी रही फोर्स, कराई वीडियोग्राफी

एहतियात की दृष्टि से धरना स्थल पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। सीओ उमेश शर्मा, खुटार एसओ राजेश सिंह कई पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। जगेंद्र के घर स्थायी रूप से तैनात किए गए दरोगा और सिपाही भी मुस्तैद रहे। इस दौरान पुलिस ने नेताओं के बयानों पर भी निगाह रखी और वीडियोग्राफी भी कराई।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने धरना स्थल पर कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला हुआ है, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती है। प्रदेश सरकार पर पत्रकार के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा नहीं रह गया है। ऐसे में किसी ऐसी एजेंसी से मामले की जांच कराई जानी चाहिए, जिस पर राज्य सरकार का नियंत्रण न हो।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा शाहजहांपुर आए, लेकिन पत्रकार के परिवार की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। स्थानीय सांसद भी अभी तक पत्रकार के घर नहीं पहुंची हैं। केंद्र सरकार पूरे मामले को संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि यूपी में जंगलराज है। जितिन प्रसाद के परिवार के लोगों के साथ धरने पर भी बैठे। उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, धर्मेंद्र दीक्षित, केबी मिश्र, भन्नू सिंह, विश्वदीप अवस्थी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें