फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जलकर मरा पत्रकार, मंत्री पर FIR दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते भर पहले आग से झुलसे स्वंतत्र पत्रकार जगेंद्र सिंह ने सोमवार को लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। जगेंद्र की पत्नी सुमन ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा और उनके भतीजे के इशारे पर शाहजहांपुर कोतवाली की पुलिस पर पति को जलाने का आरोप लगाया है। मामले में राममूर्ति वर्मा के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि जगेंद्र ने पुलिस दबिश के दौरान अपने घर में ही खुद को आग लगा ली थी।

जगेंद्र की पत्नी ने बताया कि जगेंद्र ने गैंगरेप के मामले में आरोपी राज्यमंत्री के खिलाफ कई खबरें लिखी थीं। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री के इशारे पर उन्हीं की कॉलोनी के अमित प्रताप भदौरिया ने बीती 12 मई को पति के खिलाफ जानलेवा हमला व अपहरण की धारा में रिपोर्ट लिखाई थी।

बीती एक जून की दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली के इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय फोर्स लेकर उनके घर में घुस आए और बोतल में लाया गया पेट्रोल जगेंद्र के शरीर पर छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस का दावा, उसने ही जगेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया

हालांकि, आरोपी इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय का कहना था कि वह दबिश देने जगेंद्र के घर पहुंची तो उसने दरवाजा बंद कर खुद आग लगा दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस ही दरवाजा तोड़कर जगेंद्र को अस्पताल ले गई थी जहां से उसे लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल रिफर कर दिया गया।

बलरामपुर से एक जून की रात ही जगेंद्र को सिविल की बर्न यूनिट ले आया गया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जगेंद्र ने दम तोड़ दिया।

सुमन का कहना है कि जगेंद्र ने उसी दिन सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज करा दिया था। इसके बाद से लगातार राज्यमंत्री और उसके गुर्गे बयान बदलने के लिए पूरे परिवार को डरा-धमका रहे हैं।

राहुल ने बताया कि मंगलवार को पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद शाहजहांपुर में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किए हैं। वहीं राममूर्ति वर्मा के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें