फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP में जाएंगे जगदंबिका पाल!

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी की सोशल इंजीनियरिंग कामयाब होती दिख रही है। इंडियन जस्टिस पार्टी के नेता उदित राज हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। अब कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल की भी भाजपा में शामिल होने के संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जगदंबिका पाल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कामकाज से नाखुश हैं। आगामी चुनावों में उन्हें हार की आशंका भी है।

जगदंबिका पाल उत्तर प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं में हैं, जिन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। राहुल के करीबी होने के कारण ही उन्हें संसद में इस्टिमेट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

मोदी की कामयाब सोशल इंजीनियरिंग

भाजपा जगदंबिका पाल को अपने खेमें में शामिल करने में कामयाब रही तो प्रदेश में दलितों और पिछड़ों की लामबंदी में पार्टी की ये तीसरी बड़ी कामयाबी होगी।

मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास को लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने की मुहिम में जुटी भाजपा उत्तर प्रदेश में जातियों के समीकरण को भी लगातार दुरुस्त कर रही है।

पूर्वांचल में भाजपा ने अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल से गठबंधन की तैयारी कर रखी है। अपना दल की पटेलों में अच्छी पैठ है। इलाहाबाद और वाराणसी मंडल में पटेल समुदाय की मजबूत वोट बैंक माना जाता है।

उदित राज को पार्टी में शामिल कर भाजपा ने द‌लितों वोट बैंक में भी सेंध लगाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

वीके स‌िंह भी भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि वीके सिंह एक मार्च को भाजपा में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि जनरल वीके सिंह चंद महीनों पहले हरियाणा में हुई भाजपा की एक रैली में नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर भी दिखे थे। वीके सिंह सेना से रिटायर्ड होने के बाद अन्‍ना हजारे के साथ भी कई बार मंच पर दिख चुके हैं।

अन्‍ना हजारे लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, पूर्व भाजपा नेता और अटल बिहारी वाजपेयी की भ‌तीजी करूणा शुक्ला कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें