फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन ने बोला सोनिया पर हमला

Sun, 27 Oct 2013 03:29 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक की संपत्ति मामले में जेल से रिहाई के लिए कांग्रेस के साथ अंदर खाने समझौता करने का आरोप झेल रहे वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन


पृथक तेलंगाना का विरोध कर रहे जगन ने कहा कि सोनिया बेटे को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए आंध्र प्रदेश का विभाजन करवा रही हैं।

रिहाई के बाद यहां अपनी पहली रैली में जगन ने कहा कि सोनिया गांधी तेलुगु लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ और दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।

जगन ने विभाजन रुकवाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को 30 सीटों पर जीत दिलाने की अपील करते हुए लोगों से एकजुट होकर बांटो और राज करो और वोट की राजनीति का विरोध करने को कहा।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आप आंध्रप्रदेश के इतिहास के बारे में जानती हैं। आप केवल अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारे बच्चों के भविष्य से खेल रही हैं। क्या यह ठीक है।
विज्ञापन


कडप्पा से सांसद जगन मोहन ने कहा कि यह दिल्ली के अहंकार और तेलुगु लोगों के आत्मसम्मान के बीच की लड़ाई है। हमारी पार्टी को 30 सीटें जीतने दीजिए। फिर देखेंगे कि कौन आंध्र प्रदेश का बंटवारा करता है। अगर हम 30 सीटें जीत जाते हैं तो किसी ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाएंगे जो आंध्र प्रदेश को एकजुट रखे।

उन्होंने राष्ट्रीय दलों से बंटवारा रुकवाने की अपील करते हुए कहा कि वे अगर चुप रहेंगे तो ऐसी स्थिति पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और यहां तक की पंजाब में भी पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंजाब का बंटवारा स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें