फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर विधानसभा में अफजल के मुद्दे पर हंगामा

Tue, 12 Mar 2013 12:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को अफजल गुरू के शव के मुद्दे पर एक बार फिर हंगामा हुआ। पीडीपी और भाजपा विधायकों में शव को कश्मीर लाने के मुद्दे पर भिड़ंत हुई। उन्होंने एक दूसरे पर कुर्सियां और माइक फेंके। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्रवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा की कार्रवाही शुरु होते है पीडीपी सदस्यों ने अफजल गुरू के शव की वापसी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। विधायकों ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा सोमवार को दिए गए बयान पर भी ऐतराज जताया।

गौरतलब है कि सोमवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि जेल मैनुएल के मुताबिक अफजल के शव को दफन कर दिया गया और अब उसे परिजनो को सौंपने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


विधानसभा में पीडीपी के विरोध में भाजपा विधायकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मामला गरमा गया और दोनों ओर से विधायकों ने कुर्सियां और माइक फेंके।
विज्ञापन


संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को 9 फरवरी 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। फांसी के बाद अफजल का शव तिहाड़ में ही दफना दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें