फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दर्शन की नहीं दी रिश्वत तो जड़ा थप्पड़

Mon, 22 Jul 2013 11:56 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली में जन्मी ओडिशी नृत्यांगना पद्मश्री इलियाना सितारिस्ती ने आरोप लगाया है कि रविवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथ पर सवार सेवकों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि भगवान जगन्नाथ के नजदीक से दर्शन करने के लिए उनसे पैसे मांगे गए थे। ऐसा नहीं करने पर पुजारियों ने उनसे दुर्व्यवाहार किया गया।

इलियाना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वे और उनकी शिष्याओं में से एक पुरोहित को 20-20 रुपए चंदा देकर रथ पर सवार हो गईं। जब उन्होंने भगवान जगन्नाथ के और पास से दर्शन करने की कोशिश की तो एक सेवक ने उनसे 1000 रुपए मांगे।
विज्ञापन


उन्होंने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो सेवकों ने उन्हें थप्पड़ मारा और रथ से नीचे उतार दिया। साथ ही उनका जन्म विदेश में होने की बात कहकर भी दु्र्व्यवहार किया गया।

इलियाना ने इस बदसलूकी की शिकायत मंदिर प्रशासन के पास दर्ज कराई है।

जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढ़ी ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

55 साल की इलियाना इटली के बरगामो से आने के बाद 34 सालों से ओडिशा में रह रही हैं और ओडिशी नृत्य को प्रोत्साहन देने में उनके योगदान के लिए जानी जाती हैं। उन्हें इसके लिए पद्मश्री से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें