फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से 'खेलने' वाले हैवान ने भारतीय बच्ची गोद ली

Fri, 07 Jun 2013 03:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्राइल में बच्चों से यौन अपराध करने के दोषी हैवान ने भारत में एक सरोगेट मां से चार साल की बच्ची गोद ली है।
विज्ञापन


ज्युइश क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक इस अपराधी ने कानूनी प्रक्रिया के तहत भारतीय मां से समझौते के जरिए यह बच्ची गोद ली है और मौजूदा कानून प्रशासन को यह बच्ची उससे छीनने का अधिकार नहीं देता।

बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ इस्राइल नेशनल कांउसिल फॉर द चाइल्ड (एनसीसी) की स्वतंत्र जांच के मुताबिक यह व्यक्ति उन बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में डेढ़ साल जेल की सजा काट चुका है, जो उसकी निगरानी में थे।
विज्ञापन


इस व्यक्ति का अतीत जानने के बाद एनसीसी ने पुलिस, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और बच्ची के स्कूल को इस बारे में जानकारी दी, जो पहले उसके नए पिता के अतीत के बारे में कुछ नहीं जानते थे।
विज्ञापन


वेल्फेयर डिपार्टमेंट ने कथित तौर पर इस दोषी को निगरानी में रखा गया है और साइकोलॉजिकल इलाज की सलाह दी गई है।

एनसीसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर यिटझक कैडमैन ने कहा, 'बीते छह साल में विदेशी सरोगेसी के जरिए 200 बच्चे इस्राइल आए हैं। यह मामला हमारी नींद खोलने वाला है, क्योंकि कानून में बदलाव की सख्त जरूरत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें